फोटो गैलरी

Hindi Newsबिपाशा बनेंगी जज

बिपाशा बनेंगी जज

आजकल टीवी पर फिल्मी कलाकार कुछ ज्यादा ही नजर आने लगे हैं। रियलिटी शोज में जज की भूमिका में नये-पुराने कलाकारों की भरमार है। अब बिपाशा बसु भी टीवी पर आने के लिए बेचैन हैं। बिपाशा के एक करीबी सूत्र के...

बिपाशा बनेंगी जज
एजेंसीTue, 02 Jun 2009 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

आजकल टीवी पर फिल्मी कलाकार कुछ ज्यादा ही नजर आने लगे हैं। रियलिटी शोज में जज की भूमिका में नये-पुराने कलाकारों की भरमार है। अब बिपाशा बसु भी टीवी पर आने के लिए बेचैन हैं। बिपाशा के एक करीबी सूत्र के अनुसार, सोनी टीवी पर इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल नाम का एक शो शुरू होने जा रहा है। यह भारतीय टेलीविजन के सबसे महंगे शोज में एक है। इसमें बिपाशा बसु जज होंगी।

बिपाशा खुद एक टॉप मॉडल रह चुकी हैं, इसीलिए शो का जज बनने के लिए वह तैयार हो गईं। रियलिटी शो में जज या किसी अन्य रूप में भाग लेने वाले कलाकारों में बिपाशा एकमात्र अभिनेत्री हैं, जो इस समय अपने करियर में टॉप पर हैं, फिर भी टीवी पर आने के लिए राजी हुई हैं।आजकल टीवी पर फिल्मी कलाकार कुछ ज्यादा ही नजर आने लगे हैं। रियलिटी शोज में जज की भूमिका में नये-पुराने कलाकारों की भरमार है। अब बिपाशा बसु भी टीवी पर आने के लिए बेचैन हैं। बिपाशा के एक करीबी सूत्र के अनुसार, सोनी टीवी पर इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल नाम का एक शो शुरू होने जा रहा है। यह भारतीय टेलीविजन के सबसे महंगे शोज में एक है। इसमें बिपाशा बसु जज होंगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें