फोटो गैलरी

Hindi News शीर्ष नक्सली प्रमोद मिश्रा धनबाद में गिरफ्तार

शीर्ष नक्सली प्रमोद मिश्रा धनबाद में गिरफ्तार

भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रमोद मिश्रा को एसटीएफ ने शनिवार को धर दबोचा। प्रमोद उर्फ बन बिहारीाी उर्फ बीबीजी विनोद नगर में रिश्तेदार के यहां पनाह लिए थे। राज्य मुख्यालय से पहुंची एसटीएफ की टीम ने...

 शीर्ष नक्सली प्रमोद मिश्रा धनबाद में गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रमोद मिश्रा को एसटीएफ ने शनिवार को धर दबोचा। प्रमोद उर्फ बन बिहारीाी उर्फ बीबीजी विनोद नगर में रिश्तेदार के यहां पनाह लिए थे। राज्य मुख्यालय से पहुंची एसटीएफ की टीम ने प्रमोद को गिरफ्तार किया और लेकर चलती बनी, लेकिन धनबाद की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। कभी बिहार में पुलिस की नाक में दम करने वाले प्रमोद झारखंड में संगठन का कामदेख रहे थे। औरंगाबाद के निवासी प्रमोद का पटना में भी आशियाना है। प्रमोद पहले गया एरिया के जोनल कमांडर थे। बाद में उन्हें बिहार-यूपी स्पेशल एरिया का चार्ज दिया गया। फिलवक्त वह झारखंड का काम देख रहे थे। सफेदपोशों से अच्छे संबंध प्रमोद के नेताओं-नौकरशाहों से अच्छे संबंध रहे हैं। डेढ़ दशक पूर्व लोस चुनाव में गया क्षेत्र में इनकी मदद ली गयी थी। इनके समर्थन से ही उस वक्त क्षेत्रीय प्रत्याशी जीते भी थे। पहले बिहार में रहे झारखंड के कुछ नौकरशाहों से भी उनका मधुर संबंध रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें