फोटो गैलरी

Hindi Newsपेरिसःऔर्ली एयरपोर्ट पर जवान की बंदूक लेने वाले को पुलिस ने मारी गोली

पेरिसःऔर्ली एयरपोर्ट पर जवान की बंदूक लेने वाले को पुलिस ने मारी गोली

पेरिस के और्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा बलों ने आज उस व्यक्ति को गोली मार दी जिसने एक सैनिक से उसकी बंदूक ले ली थी। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह...

पेरिसःऔर्ली एयरपोर्ट पर जवान की बंदूक लेने वाले को पुलिस ने मारी गोली
एजेंसीSat, 18 Mar 2017 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पेरिस के और्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा बलों ने आज उस व्यक्ति को गोली मार दी जिसने एक सैनिक से उसकी बंदूक ले ली थी। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोलीबारी होने के बाद हवाई अड्डे को खाली करा लिया गया।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्ति हवाई अड्डे पर एक दुकान में घुस गया था। बाद में उसे गोली मार दी गई। प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें