फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक सैनिकों ने मोर्टार के गोले दागे, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाक सैनिकों ने मोर्टार के गोले दागे, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय ठिकानों पर मोर्टार बम और अत्याधुनिक हथियारों से गोलाबारी की गई। भारतीय जवानों ने भी...

पाक सैनिकों ने मोर्टार के गोले दागे, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
एजेंसीWed, 19 Oct 2016 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय ठिकानों पर मोर्टार बम और अत्याधुनिक हथियारों से गोलाबारी की गई। भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। किसी के हताहत होने की खबर नही है।

रक्षा विभाग के एक जन संपर्क अधिकारी ने कहा, पाक सैनिकों ने भीमबर गली सेक्टर में शाम 4:30 छोटे हथियारों, अत्याधुनिक हथियारों और 82 एमएम के मोर्टार बम का इस्तेमाल किया। पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की ओर से किए सर्जिकल हमले के बाद से पाक सैनिक 30 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुके हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें