फोटो गैलरी

Hindi Newsयमुना एक्सप्रेस-वे पर दो हादसों में आठ की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो हादसों में आठ की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को दो हादसों में आठ की जान चली गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।  दिल्ली से इटावा जा रही वॉल्वो बस यमुना एक्सप्रेस वे की किलोमीटर संख्या 83 पर खराब हो गई। यात्री...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो हादसों में आठ की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 14 Aug 2016 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को दो हादसों में आठ की जान चली गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।  दिल्ली से इटावा जा रही वॉल्वो बस यमुना एक्सप्रेस वे की किलोमीटर संख्या 83 पर खराब हो गई। यात्री बस से उतरकर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बस ने यात्रियों को रौंद दिया। 

इस हादसे में छह की मौके पर मौत हो गई। इनमें से पांच लोगों की पहचान  अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरा हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 89 के पास हुआ। 

यहां तेज गति कार बेकाबू होकर पलट गई। इसमें कार सवार रामपाल सिंह निवासी हैदरपुर फर्रुखाबाद और उनकी पत्नी लज्जावती की मौके पर ही मौत हो गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें