फोटो गैलरी

Hindi Newsयुक्रेन में ठंड से अब तक 37 लोगों की मौत

युक्रेन में ठंड से अब तक 37 लोगों की मौत

युक्रेन में ठंड के कारण इस महीने अब तक कुल 37 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 19 लोग तो सोमवार को ही मारे गए। मरने वालों में ज्यादातर बेघर लोग...

युक्रेन में ठंड से अब तक 37 लोगों की मौत
Wed, 19 Dec 2012 09:48 AM
ऐप पर पढ़ें

युक्रेन में ठंड के कारण इस महीने अब तक कुल 37 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 19 लोग तो सोमवार को ही मारे गए। मरने वालों में ज्यादातर बेघर लोग थे।

सिन्हुआ के मुताबिक देश में तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मरने वालों में ज्यादातर बेघर लोग थे, जिनकी सड़कों पर ठंड में जमने से मौत हो गई।

आने वाले दिनों में देश में रात का तापमान शून्य से 28 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें