फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिलाएं ही कर सकती हैं महिलाओं की मदद विवेक

महिलाएं ही कर सकती हैं महिलाओं की मदद : विवेक

अभिनेता विवेक ओबेरॉय का कहना है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तभी खत्म हो सकते हैं, जब महिलाएं अपने परिवार के पुरुषों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील...

महिलाएं ही कर सकती हैं महिलाओं की मदद : विवेक
Sat, 29 Dec 2012 02:54 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता विवेक ओबेरॉय का कहना है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तभी खत्म हो सकते हैं, जब महिलाएं अपने परिवार के पुरुषों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाएं।

विवेक (36 वर्ष) को गुरुवार को मुम्बई में उनके सुनामी राहत कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक मां को अपने बच्चों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। अगर लड़का लड़की के बारे में कुछ बुरा बोले, तो मां को उसे उसी वक्त थप्पड़ लगाना चाहिए। तभी लड़कों को समझ आएगी।’’
 
अंतर्राष्ट्रीय मॉडल नाओमी वॉट्स ने भी हस्तलिखित पत्र भेजकर विवेक के राहत कार्यों की तारीफ की है।

विवेक ने कहा कि भविष्य में महिलाएं ही महिलाओं की रक्षा करेंगी। महिलाओं के लिए सम्मान विकल्प मात्र न होकर एक जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जनाक्रोश और उत्साह बहुत जल्द ठंडा पड़ जाता है। हम उत्साहित होकर मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकालते हैं और अंत में सब कुछ भूल जाते हैं। आज आंदोलन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की जरूरत है।                  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें