फोटो गैलरी

Hindi News8वीं मंजिल से गिरने के बाद भी बची जान

8वीं मंजिल से गिरने के बाद भी बची जान

युक्रेन के खारकोव शहर में तीन वर्षीय एक बच्चा 8वीं मंजिल से गिर गया, लेकिन नीचे बर्फ के विशाल ढेर के कारण वह सुरक्षित बच गया। आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी...

8वीं मंजिल से गिरने के बाद भी बची जान
Tue, 08 Jan 2013 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

युक्रेन के खारकोव शहर में तीन वर्षीय एक बच्चा 8वीं मंजिल से गिर गया, लेकिन नीचे बर्फ के विशाल ढेर के कारण वह सुरक्षित बच गया। आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, बच्चा अपनी मां की अनुपस्थिति में कमरे की खिड़की खोलकर नीचे झांक रहा था, और इसी दौरान वह खिड़की से नीचे गिर गया।

मंत्रालय ने कहा कि बच्चा खिड़की के नीचे बर्फ के विशाल ढेर पर गिर पड़ा। वह जीवित था और उसे तुरंत आपातकालीन चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने कहा कि बच्चों की हालत गम्भीर है, लेकिन स्थिर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें