फोटो गैलरी

Hindi Newsगुंडागर्दीः मिस्र में बंदूकधारियों के हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 5 घायल

गुंडागर्दीः मिस्र में बंदूकधारियों के हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 5 घायल

राजधानी काहिरा शहर में बंदूकधारियों द्वारा पुलिस काफिले पर किए गये हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। मिस्र के गृह मंत्रालय ने अपने एक बयान में बताया कि दो वाहनों...

गुंडागर्दीः मिस्र में बंदूकधारियों के हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 5 घायल
एजेंसीTue, 02 May 2017 10:39 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी काहिरा शहर में बंदूकधारियों द्वारा पुलिस काफिले पर किए गये हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।

मिस्र के गृह मंत्रालय ने अपने एक बयान में बताया कि दो वाहनों से आये बंदूकधारियों ने नासिर शहर के रिंग रोड के पास मोहम्मद जाकी मोड़ से गुजरते समय सुरक्षा गश्ती कर रहे एक पुलिस बल पर हमला किया। बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। बंदूकधारियों ने पुलिकर्मियों के शवों और अन्य घायलों को आग भी लगा दी।

बड़ा सवालः तानाशाह किम जोंग से क्यों मिलना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

बयान में बताया गया कि सुरक्षाकर्मियों ने भी बंदूकधारियों के वाहन में आग लगा दी और वे दो वाहनों से हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए खोजबीन कर रहे है। 

अमेरिकी विशेषज्ञः भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़े हुए है पाकिस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें