फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत की पांच सबसे डरावनी सड़कें जहां से गुजरने पर लगता है लोगों को डर

भारत की पांच सबसे डरावनी सड़कें जहां से गुजरने पर लगता है लोगों को डर

भारत में ऐसी कई सड़कें व नेशनल हाईवे हैं, जहां से लोग गुजरने पर डर लगने की बात करते हैं। कई लोग इन सड़कों को हॉन्टेड सड़कें भी बताते हैं और कई लोगों का तो दावा है कि यहां से गुजरने पर लोगों की जान तक...

भारत की पांच सबसे डरावनी सड़कें जहां से गुजरने पर लगता है लोगों को डर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Aug 2016 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत में ऐसी कई सड़कें व नेशनल हाईवे हैं, जहां से लोग गुजरने पर डर लगने की बात करते हैं। कई लोग इन सड़कों को हॉन्टेड सड़कें भी बताते हैं और कई लोगों का तो दावा है कि यहां से गुजरने पर लोगों की जान तक जा सकती है। ये सड़कें देश की राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई आदि कई शहरों में मौजूद हैं। यहां हम आपको ऐसी ही पांच सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानें: 

लेन ईस्ट कोस्ट सड़क  

लेन ईस्ट कोस्ट रोड चेन्नई के तमिलनाडु में स्थित है। इस सड़क के बारे में बताया जाता है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को कई बार सफेद साड़ी में सड़क पार करते हुए एक महिला दिखाई देती है। इसी कारण इस सड़क पर कई एक्सीडेंट भी हो चुके हैं, जिसमें कई लोग मारे गए हैं। 

दिल्‍ली-कैंटोनमेंट सड़क

दिल्ली-कैंटोनमेंट सड़क के बारे में भी कई भूतिया किस्से मशहूर हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों का भी दावा है कि कई बार उन्हें सफेद साड़ी में एक महिला सड़क पर घूमते हुए दिखाई दी है। कई बार तो यह महिला रात के अंधेरे में गाडि़यों के सामने आ जाती है, जिससे लोगों एक्सीडेंट होते हैं। कई अन्य लोगों ने दावा किया है कि गाड़ी न रोकने पर यह महिला उनकी गाड़ी का पीछा भी करती है। 

ब्लू क्रॉस सड़क 

यह सड़क भी चेन्नई में ही है। यहां पिछले कुछ समय से आत्महत्या के मामले में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आसपास रहने वाले लोगों का दावा है कि आत्महत्या करने वाले लोग ही इस सड़क पर आत्मा बनकर घूमते हैं। 

रांची-जमशेदपुर नेशनल हाईवे नंबर-33

रांची-जमशेदपुर का यह नेशनल हाईवे काफी भयावाह माना जाता है। इसके बारे में लोग बताते हैं कि इस हाईवे से गुजरने वाली कई गाडि़यों का एक्सीडेंट बहुत ही अजीब तरह से हुआ है। एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले तीन सालों में इस हाईवे पर 250 के आसपास लोग एक्सीडेंट में अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। इस हाईवे के दोनों ओर कई मंदिर भी लोगों ने बनवाए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि चूंकि यहां कि सड़कें काफी कम चौड़ी हैं और अचानक से कई मोड़ होने की वजह से ये एक्सीडेंट होते हैं। 

दिल्ली-जयपुर हाईवे 

राजस्थान में स्थित भानगढ़ किला इसी हाईवे के रास्ते पर पड़ता है। मालूम हो कि भानगढ़ किले को बहुत ही भयावाह माना जाता है और इस किले में जाने वाले लोग कई भूतिया कहानियां सुना चुके हैं। दिल्ली जयपुर हाईवे से गुजरने वाले कई गाडि़यों के चालक बताते हैं कि उनकी गाड़ी जब भी इस किले के पास से गुजरती है, तो उन्हें काफी डर महसूस होता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें