फोटो गैलरी

Hindi Newsगूगल सर्च में केरल ने ताजमहल को पीछे छोड़ा

गूगल सर्च में केरल ने ताजमहल को पीछे छोड़ा

प्राकृतिक सौंदर्य स्थलों के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय केरल ने गूगल सर्च में ताजमहल को पीछे छोड़ दिया है। इस साल केरल भारत में सबसे अधिक खोजा गया पर्यटन स्थल रहा।     केरल का...

गूगल सर्च में केरल ने ताजमहल को पीछे छोड़ा
एजेंसीFri, 28 Dec 2012 03:39 PM
ऐप पर पढ़ें

प्राकृतिक सौंदर्य स्थलों के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय केरल ने गूगल सर्च में ताजमहल को पीछे छोड़ दिया है। इस साल केरल भारत में सबसे अधिक खोजा गया पर्यटन स्थल रहा।
   
केरल का लोकप्रिय हिल स्टेशन मून्नार भी गूगल की जेइटजेइस्ट साइट पर खोजे गए शीर्ष 10 भारतीय पर्यटन स्थलों में शुमार रहा।
   
केरल पर्यटन विभाग की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल पहले पायदान पर, जबकि ताजमहल दूसरे पायदान पर रहा। इसके बाद वाघा सीमा, वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ मंदिर के बारे में सबसे अधिक जानकारी तलाशी गई।
   
गूगल के यात्रा वर्ग में मून्नार नौवें पायदान पर रहा, जबकि मुंबई का गेटवे आफ इंडिया दसवें पायदान पर रहा। केरल के पर्यटन मंत्री एपी अनिल कुमार ने केरल की इस उपलब्धि को राज्य के लिए बहुत उत्साहजनक बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें