फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली के हर थाने में होंगी 12 महिला पुलिसकर्मी: शिंदे

दिल्ली के हर थाने में होंगी 12 महिला पुलिसकर्मी: शिंदे

दिल्ली के हर थाने में 10 महिला सिपाही और दो महिला उप निरीक्षक होंगी। केंद्रीय गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिंदे ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने समाचारपत्रों में...

दिल्ली के हर थाने में होंगी 12 महिला पुलिसकर्मी: शिंदे
एजेंसीFri, 04 Jan 2013 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के हर थाने में 10 महिला सिपाही और दो महिला उप निरीक्षक होंगी। केंद्रीय गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिंदे ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने समाचारपत्रों में महिला पुलिसकर्मियों की अलग-अलग संख्या देखी है। किसी ने सात, किसी ने आठ तो किसी ने नौ संख्या बताई है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी पुलिस बल में और महिलाओं की भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें