फोटो गैलरी

Hindi Newsसीआईएसएफ के जवान पर लगाया रेप का आरोप

सीआईएसएफ के जवान पर लगाया रेप का आरोप

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। गोविंदपुरम में रहने वाली एक लड़की ने सीआईएसएफ के एक जवान पर शादी का झांसा देकर चार साल से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उसने जवान सहित उसके परिवार के पांच लोगों के...

सीआईएसएफ के जवान पर लगाया रेप का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 08 Jun 2014 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। गोविंदपुरम में रहने वाली एक लड़की ने सीआईएसएफ के एक जवान पर शादी का झांसा देकर चार साल से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उसने जवान सहित उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली लड़की की शादी फरीदाबाद में हुई थी।

उसका भाई सीआईएसएफ में नौकरी करता है। लड़की की ननद व उसके भाई के बीच प्रेम-प्रसंग बढ़ गया। लड़की का आरोप है कि लड़का व उसके परिवार दोनों की शादी के लिए रजामंद थे। इसके चलते लड़क उससे पिछले चार साल से संबंध बनाता रहा। अब उसकी नौकरी सीआईएसएफ में लग गई है जिसके बाद लड़के ने लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया। कई बार लड़की ने लड़के के कैंप में जाकर भी उससे मनाने का प्रयास किया।

लड़की का परिवार फरीदाबाद से गोविंदपुरम आकर रहने लगा। रविवार को लड़की ने थाना कविनगर में लड़के समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी व लड़के के घर पहुंच गई। हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस मामले का जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें