फोटो गैलरी

Hindi Newsरोहतास में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

रोहतास में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

सासाराम/करगहर (रोहतास)। हिन्दुस्तान टीम। जिले के सीढ़ी ओपी के चिलबिली में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद में गोली मारकर सेना के जवान की हत्या कर दी गई। मृतक जितेन्द्र सिंह चिलबिली के श्रीभगवान सिंह का...

रोहतास में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Apr 2014 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम/करगहर (रोहतास)। हिन्दुस्तान टीम। जिले के सीढ़ी ओपी के चिलबिली में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद में गोली मारकर सेना के जवान की हत्या कर दी गई। मृतक जितेन्द्र सिंह चिलबिली के श्रीभगवान सिंह का पुत्र था।

वह शमिला में सेना में तैनात था और पिछले गुरुवार को छुट्टी में गांव आया था। एक सप्ताह पहले श्रीभगवान सिंह की भंस ने उनके सहोदर भाई चौधरी सिंह के खेत में घुसकर सब्जी की फसल को रौंद दिया था। इसे लेकर दोनों सहोदर भाइयों के बीच मारपीट हुई थी।

शुक्रवार की सुबह जितेन्द्र उक्त घटना को लेकर पूछताछ करने चौधरी सिंह के पास गया। पूछताछ के दौरान बहस होने लगी। इसी क्रम में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें चौधरी के बेटे सिकंदर का सिर फट गया।

यह देख छोटन ने जितेन्द्र को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई। कोई घटनास्थल की ओर दौड़ रहा था, तो कोई चिलबिली से दूसरे गांव की ओर भाग रहा था।

घायल सिकंदर ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि जितेन्द्र ने लाठी से उसकी पिटाई की है। इसके बाद उसने जितेन्द्र को गोली मार दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों भाइयों ने सिकंदर की हत्या की है।

पुलिस ने सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। सुबह में हुई इस घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए सीढ़ी ओपी की पुलिस भी सुबह ही मौके पर पहुंच गई। डीएसपी नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना चचेरे भाइयों के बीच विवाद के कारण हुई है।

इस मामले में मृतक के पिता श्रीभगवान सिंह ने छोटन सिंह व सिकंदर सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है। घटना के बाद से अन्य सभी आरोपित फरार हैं।

पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यदि आरोपितों ने आत्मसमर्पण नहीं किया, तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें