फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनाव में प्रयोग होने थे बस से पकड़े गए रुपए!

चुनाव में प्रयोग होने थे बस से पकड़े गए रुपए!

रामगढ़। संवाददाता। 28 मार्च की रात गोला में रांची से कोलकाता जा रही चंचल बस से पकड़े गए लगभग 37 लाख रुपए और सोने-चांदी चुनाव में धनबल के रूप में लगाने की संभावना थी। यह बात रामगढ़ जिला प्रशासन ने...

चुनाव में प्रयोग होने थे बस से पकड़े गए रुपए!
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 08 Apr 2014 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। संवाददाता। 28 मार्च की रात गोला में रांची से कोलकाता जा रही चंचल बस से पकड़े गए लगभग 37 लाख रुपए और सोने-चांदी चुनाव में धनबल के रूप में लगाने की संभावना थी। यह बात रामगढ़ जिला प्रशासन ने स्वीकार की है। डीसी अबू इमरान ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि चितरपुर के व्यवसायी के पास से पकड़े गए रुपयों के किसी दूसरे काम में प्रयोग होने के निश्चित कागजात नहीं मिले थे।

इसके बाद प्रशासन ने आइपीसी की धारा 171-एच के तहत एफआइआर दर्ज की थी। इस धारा को चुनावो के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए धनबल के प्रयोग की आशंका पर ही लगाई जाती है। डीसी ने बताया कि आयकर विभाग पूरे मामले की जांच कर रही है लेकिन प्रशासनिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि इसका प्रयोग चुनाव के दौरान हो सकता था। आचार संहिता उल्लंघन पर पार्टियों को नोटिस शहर में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कई राजनैतिक दलों द्वारा बैनर और होर्डिग लगाए गए हैं।

जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसे हटा लेने का निर्देश दिया है। यदि राजनैतिक दलों ने इन्हें स्वत: नहीं हटाया तो जिला प्रशासन एक्शन लेकर इन्हें हटाएगा और राजनैतिक दलों पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें