फोटो गैलरी

Hindi News भीड़ देख मायावती ने बसपाइयों की ठोकी पीठ

भीड़ देख मायावती ने बसपाइयों की ठोकी पीठ

मुख्य संवाददाता अलीगढ़। बसपा प्रत्याशी डा. अरविंद कुमार सिंह के समर्थन में हुई जनसभा में जन सैलाब देखा तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी गद-गद हो गईं। उन्होंने इसके लिए पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह...

 भीड़ देख मायावती ने बसपाइयों की ठोकी पीठ
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Apr 2014 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य संवाददाता अलीगढ़। बसपा प्रत्याशी डा. अरविंद कुमार सिंह के समर्थन में हुई जनसभा में जन सैलाब देखा तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी गद-गद हो गईं। उन्होंने इसके लिए पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह समेत सभी बसपा पदाधिकारियों की पीठ ठोकी। वहीं पूर्व मंत्री ने कहा कि यह रैली नहीं बल्कि रैला है। रिकार्ड तोड़ रैली के बाद बसपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी उफान पर है।

वह दूनी ताकत से प्रचार में जुट गए हैं। बीते साल आठ अक्टूबर को विदेश से पढ़ाई कर लौटे नोएडा यूनविर्सिटी के चांसलर डा. अरविंद कुमार सिंह को बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया था। उस दौरान भी प्रदर्शनी मैदान में एक जनसभा आयोजित की गई थी। उस समय मैदान में भारी भीड़ उमड़ी थी। लोगों का कहना था कि शायद ही बसपा का यह रिकार्ड टूट सके। लेकिन गुरुवार को डा. अरविंद कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित रैली का रिकार्ड खुद ही बसपा तोड़ते हुई दिखी।

बसपा के जिलाध्यक्ष गजराज वमिल और चुनाव प्रबंधन से जुड़े योगेश शर्मा व सौरभ सिक्ससंस का दावा है कि 55 हजार कुर्सियां तो मैदान में बिछाई गई थीं, वहीं इतने ही लोग करीब खड़े थे। लोगों में एक तरह से जुनून था। 0-भीड़ को देख थकान हुई छू-मंतरबसपा सुप्रीमो बिजनौर में सभा करके आई थीं। उनके चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने मैदान में जनसैलाब देखा तो उनमें भी जोश आ गया। चुनावी थकान छू-मंतर हो चुकी थी।

यही कारण था कि जब उन्होंने भाषण शुरू किया तो फिर बगैर रुके पूरे 43 मिनट तक बोलती ही चली गईं। यही नहीं भीड़ को देखकर जो भी वक्ता आए सभी में जोश दिखा। उधर भीड़ भी अपने सभी नेताओं को सुनने के बाद भी वहां से हिली। 0-दंडवत प्रणाम किया डा. अरविंद नेरैली में बसपा प्रत्याशी डा.अरविंद ने दंडवत प्रणाम कर सभी को चौंका दिया। दरअसल डा. अरविंद विदेश में पढ़े हैं और एनआईयू के चांसलर हैं। अमूमन उच्च शिक्षित से इस तरह की तहजीब की अपेक्षा नहीं की जाती।

लेकिन ऐसा करके उन्होंने जनता का दिल जीत लिया। खबर नंबर दो---मुस्लिमों की बड़ी संख्या देख सपा में हलचल-मुस्लिम मुजफ्फरनगर दंगे से दिखे आहतअलीगढ़। बसपा की रैली में नुमाइश ग्राउंड में काफी संख्या में मुस्लिम महिला-पुरुषों की संख्या थी तो इसकी हलचल शुक्रवार को सपा खेमे में साफ दिखाई दी। उधर रैली में शामिल होने आए प्रमुख मुस्लिमों ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में जो हुआ उसके बाद तो सपा के बारे में सोचना भी भयानक सपने जैसा है। रैली में मुस्लिमों की भारी संख्या लेकर आए रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन फुरकान का कहना था कि विधान सभा चुनावों में मुस्लिमों ने सपा का साथ दिया था।

लेकिन उन्हें मिले मुजफ्फरनगर के दंगे। इसी तरह एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष तौसीफ आलम भी खासे खफा दिखे। उन्होंने कहा कि सपा ने मुस्लिमों को महज बेवकूफ ही बनाया है। दंगों ने इतने जख्म दिए हैं कि कई पीढ़ी तक सालते रहेंगे। मुस्लिम समाज में अच्छी पैठ रखने वालेव्यापारी जियाउर रहमान का कहना है कि सपा ने सिर्फ मुसलमानों के साथ धोखा किया है। सही सम्मान केवल बसपा ने ही दिया है। बसपा की सरकार में मुख्यमंत्री के बाद सबसे अधिक विभाग नसीमुद्दीन के पास थे।

उधर जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं को लेकर आईं सैर सैयद नगर निवासी नसरीन फातिमा ने कहा कि मुसलमानों का हित केवल बसपा में ही सुरक्षित है। बसपा सरकार में महिलाओं की तरफ किसी की आंख उठाने की हिम्मत नहीं थी। आज क्या आलम है यह किसी से छिपा नहीं हैं। शिक्षिक कशि्वर सुल्तान भी सपा से खफा से नजर आई। उसका कहना था कि बसपा में गुंडे जेल में थे या फिर जिला छोड़कर चले गए थे। लेकिन इस सरकार में तो महिलाओं के साथ आए दिन लूटपाट हो रही है।

उधर बसपा की रैली शहर में भी चर्चा का विषय रही। विशेष तौर पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में। आलम यह रहा कि शुक्रवार की रात तक लोग बसपा की रैली की ही चर्चा करते देखे गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें