फोटो गैलरी

Hindi Newsदादा बनकर फूले नहीं समा रहे प्रिंस चार्ल्स

दादा बनकर फूले नहीं समा रहे प्रिंस चार्ल्स

प्रिंस चार्ल्स दादा बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पहले पोते 'प्रिंस ऑफ कैंब्रिज' के जन्म से बेहद खुश हैं। 'प्रिंस ऑफ वेल्स' चार्ल्स की बहू 'डचेज ऑफ कैंब्रिज' कैथरीन ने सोमवार की शाम एक...

दादा बनकर फूले नहीं समा रहे प्रिंस चार्ल्स
एजेंसीTue, 23 Jul 2013 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रिंस चार्ल्स दादा बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पहले पोते 'प्रिंस ऑफ कैंब्रिज' के जन्म से बेहद खुश हैं।

'प्रिंस ऑफ वेल्स' चार्ल्स की बहू 'डचेज ऑफ कैंब्रिज' कैथरीन ने सोमवार की शाम एक बेटे को जन्म दिया। कैथरीन 'डय़ूक ऑफ कैंब्रिज' प्रिंस विलियम की पत्नी हैं।

वेबसाइट 'पीपुल डॉट काम' के  अनुसार, प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डचेज कैमिला पोते का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। प्रिंस चार्ल्स ने एक बयान में कहा, ''मैं और मेरी पत्नी दादा-दादी बनकर बेहद खुश हैं। विलियम और कैथरीन के लिए यह समय बेहद खास है। हम सब पोते के जन्म से बेहद रोमांचित है।''

ब्रिटिश शाही परिवार का नया सदस्य अपने दादा प्रिंस चार्ल्स और पिता प्रिंस विलियम के बाद ब्रिटिश सिंहासन का तीसरा वारिस होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें