मलाला का आपरेशन शीघ्र
पाकिस्तान की किशोरी सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसफजाई के कपाल का एक सप्ताह के भीतर आपरेशन किया जाएगा। शुक्रवार को जीओ न्यूज ने यह जानकारी...
पाकिस्तान की किशोरी सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसफजाई के कपाल का एक सप्ताह के भीतर आपरेशन किया जाएगा। शुक्रवार को जीओ न्यूज ने यह जानकारी दी।
लड़कियों की शिक्षा के अधिकार की वकालत करने वाली 15 वर्षीय इस किशोरी के सिर में तालिबान ने अक्टूबर 2०12 में गोली मार दी थी। बाद में इलाज के लिए उसे बरमिंघम के क्विन एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वह अभी इसी अस्पताल में भर्ती है।
बरमिंघम के विश्वविद्यालय अस्पताल एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के चिकित्सा निदेशक डेव रोजर ने एक बयान में कहा है कि जनवरी के आखिर या फरवरी के शुरू में उसके कपाल का आपरेशन किया जाएगा।
पिता को बरमिंघम के पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में नौकरी मिलने के बाद मलाला को ब्रिटेन में स्थायी निवास दिया जा सकता है।