फोटो गैलरी

Hindi Newsजीटीबी में भर्ती लड़की की हालत गंभीर

जीटीबी में भर्ती लड़की की हालत गंभीर

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता गाजियाबाद सीमा पर बेहोश पाई गई लड़की की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। जीटीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के चिकित्सा...

जीटीबी में भर्ती लड़की की हालत गंभीर
Fri, 21 Dec 2012 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता

गाजियाबाद सीमा पर बेहोश पाई गई लड़की की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। जीटीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल ने बताया कि गुरुवार को लड़की का सीटी स्कैन किया। जांच में पाया गया है कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। अधिक खून बहने और शरीर में जहर फैल जाने के कारण उसे भर्ती करने के बाद से अब तक होश नहीं आया है।

छात्रा के शरीर में खून की कमी है और शरीर नीला पड़ चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें