फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह बादल छाए रहे और मौसम सर्द रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
Sat, 15 Dec 2012 11:46 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह बादल छाए रहे और मौसम सर्द रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, ''सुबह आसमान में छिटपुट बादलों के साथ वातावरण में हल्की ठंड महसूस की गई। दोपहर में बादल छंट जाएंगे और शाम तक मौसम साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की सम्भावना है।'' सुबज 8:30 बजे वातावरण में 80 प्रतिशत नमी दर्ज की गई।

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें