फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिकी कैसीनो में पका एक टन का चीज बर्गर

अमेरिकी कैसीनो में पका एक टन का चीज बर्गर

मिनेसोटा के एक कैसीनो ने दुनिया का सबसे बड़ा चीज बर्गर बनाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दस फीट के व्यास वाले इस चीज बर्गर का वजन एक टन है।     यह चीज बर्गर रविवार को कार्लटन के पास...

अमेरिकी कैसीनो में पका एक टन का चीज बर्गर
एजेंसीTue, 04 Sep 2012 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

मिनेसोटा के एक कैसीनो ने दुनिया का सबसे बड़ा चीज बर्गर बनाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दस फीट के व्यास वाले इस चीज बर्गर का वजन एक टन है।
   
यह चीज बर्गर रविवार को कार्लटन के पास बने ब्लैक बीयर कैसीनो रिसॉर्ट में बांटा गया। गिनीज रिकॉर्डस के प्रतिनिधि फिलिप रॉबर्टसन ने इसके दुनिया के सबसे बड़े बर्गर होने की पुष्टि की। उन्होंने इसे टीम भावना से काम करने का परिणाम बताया और कहा कि बर्गर वाकई में स्वादिष्ट था।
   
डयूलथ न्यूज ट्रिब्यून के मुताबिक इससे पहले रिकॉर्ड बनाने वाले बर्गर का वजन महज 400 किलोग्राम था। ब्लैक बीयर के इस बर्गर में 27 किलो मांस, 23 किलो सलाद, 23 किलो कटे प्याज,18 किलो अचार और 18 किलो चीज था। इस बर्गर को पकाने में लगभग चार घंटे का समय लगा। इसे उठाने के लिए क्रेन की मदद ली गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें