फोटो गैलरी

Hindi Newsलगातार दूसरे दिन भी बारिश से भीगी दिल्ली

लगातार दूसरे दिन भी बारिश से भीगी दिल्ली

राजधानी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भारी जाम और ट्रैफिक की समस्या ने लोगों को परेशान...

लगातार दूसरे दिन भी बारिश से भीगी दिल्ली
Wed, 11 Apr 2012 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भारी जाम और ट्रैफिक की समस्या ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और बारिश की संभावना जताई है।

सुबह की बारिश से राजधानी के कश्मीरी गेट, भोगल और विकास मार्ग सहित कई इलाकों में आंशिक जलभराव के कारण सड़कों पर मोटर गाडियों की रफ्तार धीमी हो गई। बारिश की वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को घरों से बाहर निकलकर अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं।

बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कल दोपहर बाद तेज आंधी और उसके बाद गरज चमक के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की समस्या हुई। शहर में आई आंधी की गति 90 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कल के 23.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर आज यह 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें