फोटो गैलरी

Hindi Newsपरिवार ही मेरा सैंटा क्लॉस है सोनम

परिवार ही मेरा सैंटा क्लॉस है : सोनम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर पर क्रिसमस का त्योहार बड़े ही जोर शोर से मनाया जाता है। सोनम कहती हैं कि उनका परिवार और दोस्त ही उनके सैंटा क्लॉस...

परिवार ही मेरा सैंटा क्लॉस है : सोनम
Fri, 21 Dec 2012 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर पर क्रिसमस का त्योहार बड़े ही जोर शोर से मनाया जाता है। सोनम कहती हैं कि उनका परिवार और दोस्त ही उनके सैंटा क्लॉस हैं।

सोनम ने बताया कि मेरे लिए मेरा परिवार और मेरे दोस्त ही सैंटा क्लॉस हैं। उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ किया है और हमेशा करते हैं। मेरे पास समय बिल्कुल नहीं होता और वह सब इस बात को समझते हैं। वे मेरे समय के अनुसार अपना काम तय करते हैं। एक तरह से वही मेरे सपोर्ट सिस्टम हैं।

सोनम के पिता अभिनेता अनिल कपूर का जन्मदिन 24 दिसम्बर होने की वजह से सोनम के लिए त्योहार का दोगुना महत्व है। वह कहती हैं ‘‘मुझे बचपन से ही सैंटा क्लॉस का आकर्षण रहा है।

हालांकि सोनम इस साल क्रिसमस घर पर नहीं मना पाएंगी। वह क्रिसमस पर बनारस में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। अगले साल सोनम की दो फिल्में ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘रांझना’ रिलीज होने वाली हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें