फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत में चलेगी ये ख़ास टैल्गो ट्रेन, दिल्ली-मुंबई पहुंचे 12 घंटे में

भारत में चलेगी ये ख़ास टैल्गो ट्रेन, दिल्ली-मुंबई पहुंचे 12 घंटे में

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि भारत की जरूरतों के अनुसार टैल्गो ट्रेनों में स्लीपर बर्थ लगाकर इन्हें चलाया जाएगा। 2016 में दिल्ली और मुंबई के बीच टैल्गो ट्रेनों का सफल परीक्षण किया...

भारत में चलेगी ये ख़ास टैल्गो ट्रेन, दिल्ली-मुंबई पहुंचे 12 घंटे में
एजेंसीMon, 30 Jan 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि भारत की जरूरतों के अनुसार टैल्गो ट्रेनों में स्लीपर बर्थ लगाकर इन्हें चलाया जाएगा। 2016 में दिल्ली और मुंबई के बीच टैल्गो ट्रेनों का सफल परीक्षण किया जा चुका है। मनोज सिन्हा ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि इस ट्रेन को बनाने वाली स्पेन की कंपनी टैल्गो से कहा गया है कि वह स्थानीय जरूरतों के हिसाब से इनमें स्लीपर बर्थ लगाए। टैल्गो इस पर सहमत हो गई है। 

रेल राज्य मंत्री ने बताया कि टैल्गो का परिचालन सबसे पहले दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता मार्गों पर शुरू किया जा सकता है। इससे दोनों रूटों पर यात्रा का समय घटकर 12 घंटे से भी कम रह जाएगा। पिछले साल हुए ट्रायल में यह ट्रेन 12 घंटे से कम समय में दिल्ली से मुंबई पहुंच गई थी। उस दौरान उसकी गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटा रही थी।
 
उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन के लिए 'हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन' का गठन किया गया है। कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के लिए साक्षात्कार किए जा चुके हैं। जल्द ही सीएमडी के नाम की घोषणा की जाएगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें