फोटो गैलरी

Hindi News‘पानी’ एक मिशन है शेखर कपूर

‘पानी’ एक मिशन है : शेखर कपूर

'मॉनसून', 'मि. इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'पानी' एक मिशन...

‘पानी’ एक मिशन है : शेखर कपूर
Sun, 02 Dec 2012 01:18 PM
ऐप पर पढ़ें

'मॉनसून', 'मि. इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'पानी' एक मिशन है।

कपूर ने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर शनिवार को लिखा कि 'पानी' एक फिल्म है, लेकिन और भी बहुत कुछ है। पानी एक लगन है, लेकिन और भी बहुत कुछ है। पानी एक मिशन है।

पानी की कहानी दुनिया के भविष्य की स्थिति में है, जब पानी को लेकर जंग छिड़ा हुआ है। पानी की मिल्कियत अंतर्राष्ट्रीय निगमों के पास है और जो प्यास का उपयोग नियंत्रण स्थापित करने के लिए करता है। ऐसे ही एक भविष्य के शहर में एक प्रेमी युगल सारे नियम कानून तोड़ डालता है, जिससे एक युद्ध होता है और पानी कलकल आम आदमी की ओर बह पड़ता है।

66 वर्षीय निर्देशक की यह परियोजना लम्बे समय से लटकी थी, लेकिन आखिर यश राज फिल्म ने निर्माता बनना स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि फिल्म में मुख्य किरदार रितिक रोशन निभाएंगे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए.आर. रहमान इसमें संगीत देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें