बुलंदशहर में वारदात से शाहजहांपुर सहमा
बुलंदशहर की घटना से शाहजहांपुर के लोग सहम गए हैं। खास उस कलान ब्लाक के उस गांव के लोगों में घटना का असर देखा जा रहा है, जिस गांव की रहने वाली महिला और उसकी बेटी है। घटना के बाद से परिवार के सदस्य...
बुलंदशहर की घटना से शाहजहांपुर के लोग सहम गए हैं। खास उस कलान ब्लाक के उस गांव के लोगों में घटना का असर देखा जा रहा है, जिस गांव की रहने वाली महिला और उसकी बेटी है। घटना के बाद से परिवार के सदस्य गैंगपीड़ित महिला और बेटी के पास नोएडा चले गए हैं, गांव में कुछ एक लोग ही बचे हैं।
शाहजहांपुर के लोगों ने घटना की सोशल मीडिया पर निंदा की है, साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार रात नोएडा से कार द्वारा शाहजहांपुर के कलान ब्लाक स्थित घर आ
रहे परिवार को बुलंदशहर में खुर्जा के पास कुछ लोगों ने रोका था। लूटपाट के बाद बदमाशों ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया था। बदमाश उन्हें बांध कर चले गए थे। किसी तरह बंधनमुक्त होने के बाद परिवार के मुखिया ने मोबाइल फोन से अपने किसी मित्र को संपर्क किया, वही आकर सभी को पुलिस के पास ले गया था।
इस घटना की जानकारी मिलने पर कलान के गांव स्थित घर पर सभी सदस्य सदमे में आ गए। इसके बाद गांव के लोग पीड़ित महिला और उसकी बेटी के परिजनों से जाकर मिले और हिम्मत बंधाई। गांव के लोगों में घटना को लेकर गुस्सा भी है, वह बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।