फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइना विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स में हारी

साइना विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स में हारी

साइना नेहवाल की पहला विश्व सुपर सीरीज बैडमिंटन फाइनल्स खिताब जीतने की उम्मीद उस समय टूट गई जब उन्हें सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन चीन की ली शुएएई के हाथों शिकस्त का सामना करना...

साइना विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स में हारी
Sat, 15 Dec 2012 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

साइना नेहवाल की पहला विश्व सुपर सीरीज बैडमिंटन फाइनल्स खिताब जीतने की उम्मीद उस समय टूट गई जब उन्हें तीन गेम तक चले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन चीन की ली शुएएई के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

लंदन ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना को दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी शुएएई के खिलाफ 50 मिनट में 20-22, 21-7, 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस साल थाईलैंड ओपन ग्रांप्री गोल्ड, इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर और डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर का खिताब जीतने वाली साइना को पिछले साल खिताबी मुकाबले जबकि 2009 में सेमीफाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उन्हें इस बार खिताब की उम्मीद थी लेकिन उनकी यह ख्वाहिश पूर नहीं हो पाई।

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में लगातार छह अंक जीते लेकिन चीन की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। साइना के रिटर्न इस दौरान काफी धीमे थे जिसका चीन की खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया। साइना ने इसके बाद बेसलाइन में बेहतर खेल दिखाते हुए 16-13 की बढ़त बनाई लेकिन शुएएई ने फिर स्कोर 16-16 कर दिया।

साइना अपने दमदार क्रासकोर्ट स्मैश और ड्राप शाट से पहला गेम जीतने के करीब पहुंची लेकिन चीन की खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए 22-20 से गेम अपने नाम कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें