फोटो गैलरी

Hindi Newsread sushant singh rajput perfect reply to rajat kapoors rude tweet

रजत कपूर के ट्वीट पर सुशांत का जवाब पढ़ कर आप भी कहेंगे वाह...

एम एस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी खूब कमाई कर रही है। लोगों के बीच इस फिल्म ने काफी वाहवाही भी बटोरी है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की भी जमकर तारीफ हो रही है। मगर इस बीच रजत कपूर, सुशांत सिंह को लेकर...

रजत कपूर के ट्वीट पर सुशांत का जवाब पढ़ कर आप भी कहेंगे वाह...
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Oct 2016 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

एम एस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी खूब कमाई कर रही है। लोगों के बीच इस फिल्म ने काफी वाहवाही भी बटोरी है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की भी जमकर तारीफ हो रही है। मगर इस बीच रजत कपूर, सुशांत सिंह को लेकर कुछ और ही कह गए हैं। रजत कपूर ने फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के लुक पर कमेंट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है 'फिल्म में धौनी का किरदार निभाने वाले से बेहतर धौनी का लुक है।' 

रजत कपूर के इस ट्वीट का जवाब सुशांत सिंह ने बिलकुल शांत अंदाज में दिया है। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'मैंने इस फिल्म के लिए और अपने स्किल को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत की है। अगर आप उस मेहनत को देखना चाहते हैं, तो फिल्म देखें।  

सुशांत के इस जवाब के पहले उनके फैन्स ने भी रजत के ट्वीट पर आपत्ति जताई है। उनके फैन्स ने रजत के इस तरह के ट्वीट की जम कर निंदा की है। हांलाकि रजत ने बाद में एक ट्वीट करते हुए सुशांत के अभिनय की तारीफ भी की।

उन्होंने लिखा, 'फिल्म में आपका परफॉर्मेंस कमाल का है, आपके फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। ' इसपर सुशांत ने जवाब देते हुए कहा, 'सर मेरी कोई बड़ी फैन फॉलोइंग नहीं है। लोग अच्छी फिल्म पसंद करते हैं। आप भी कपूर एंड सन्स में बेहतर थे।'

इसपर सुशांत ने जवाब देते हुए कहा, 'सर मेरी कोई बड़ी फैन फॉलोइंग नहीं है। लोग अच्छी फिल्म पसंद करते हैं। आप भी कपूर एंड सन्स में बेहतर थे।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें