फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ने भी बलात्कारियों को नपुंसक बनाने का दिया सुझाव

भाजपा ने भी बलात्कारियों को नपुंसक बनाने का दिया सुझाव

दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बलात्कार के मामलों में दोषियों को अधिकतम सजा के रूप में मृत्युदंड देने या उन्हें रासायनिक रूप से नपुंसक बनाने का सुझाव...

भाजपा ने भी बलात्कारियों को नपुंसक बनाने का दिया सुझाव
एजेंसीMon, 31 Dec 2012 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बलात्कार के मामलों में दोषियों को अधिकतम सजा के रूप में मृत्युदंड देने या उन्हें रासायनिक रूप से नपुंसक बनाने का सुझाव दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बलात्कारियों के लिए अधिकतम सजा मृत्युदंड या उन्हें रसायनिक रूप से नपुंसक बनाना होनी चाहिए।

भाजपा की ओर से यह सुझाव ऐसे समय आया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने बलात्कारियों को नपुंसक बनाने संबंधी प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगाम कसने के लिए कानूनों को सख्त करने के लिए मसौदा विधेयक तैयार किया है, जिसमें बलात्कारियों को रासायनिक रूप से नपुंसक बनाने सहित दोषियों को 30 साल के कारावास का सुझाव भी शामिल है।

संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि कांग्रेस नीत सरकार की असंवेदनशीलता, दुविधा और निष्क्रियता ने देश में यह गलत संदेश दिया है कि राजनीतिक जमात खासकर संसदीय प्रणाली, इस मौके पर कुछ भी करने में नाकाम रही है।

नायडू ने कहा कि उनकी अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति ने भी सबक सिखाने वाली सजा देने के लिए बलात्कार के दोषी को रसायनिक रूप से नपुंसक बनाने का प्रस्ताव दिया था।

उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय को सौंपा गया है और गृह एवं विधि मंत्रालयों से सुझाव मिलने का इंतजार है। इस समिति की अगली बैठक चार जनवरी को होनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें