फोटो गैलरी

Hindi Newsदक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में लगा कर्फ्यू हटा

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में लगा कर्फ्यू हटा

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में कानून व्यवस्था सुधरने पर अधिकारियों ने आज चार दिन से लगा कर्फ्यू हटा दिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से आज सुबह कर्फ्यू हटा दिया...

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में लगा कर्फ्यू हटा
Tue, 01 Jan 2013 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में कानून व्यवस्था सुधरने पर अधिकारियों ने आज चार दिन से लगा कर्फ्यू हटा दिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से आज सुबह कर्फ्यू हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
    
पुलवामा में सुरक्षा बलों द्वारा गोलीबारी का कड़ा विरोध होने पर शुक्रवार को कर्फ्यू लगाया गया था। इस गोलीबारी में सात नागरिक घायल हुए थे।
    
सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों से मुठभेड़ में घायल सेना के दो अधिकारियों सहित चार लोगों को ले जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता साफ करने के लिए यहां से 32 किलोमीटर दूर पुलवामा चौक पर गोलियां चला दी थीं।
    
सेना और पुलिस का दावा है कि उनके जवानों ने लोगों पर गोलीबारी नहीं की। राज्य सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें