फोटो गैलरी

Hindi Newsगर्मी का कर्फ्यूः अप्रैल में ही जून जैसी तपिश, चंद्रपुर का पारा 46 डिग्री पार

गर्मी का कर्फ्यूः अप्रैल में ही जून जैसी तपिश, चंद्रपुर का पारा 46 डिग्री पार

सूरज का प्रकोप इस समय उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिल रहा है, जिसे कई इलाके लू की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल, उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़े चल...

गर्मी का कर्फ्यूः अप्रैल में ही जून जैसी तपिश, चंद्रपुर का पारा 46 डिग्री पार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Apr 2017 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

सूरज का प्रकोप इस समय उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिल रहा है, जिसे कई इलाके लू की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल, उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़े चल रहे हैं। कल तो दिल्ली में गर्मी ने अप्रैल में पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सबसे अधिक तप रहा है महाराष्ट्र का चंद्रपुर
सूरज का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र के चंद्रपुर में है, वहां का अधिक तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस है। राजस्थान के गंगानगर 45.8, नागपुर 45.3, ब्रह्मपुरी और वर्धा 45.2, एमपी के खजुराहो 45.1, नौगोंग  44.9, ग्वालियर 44.9, यूपी के आगरा का 44.9 और दतिया 44.9 डिग्री सेल्सियस है।

दिल्ली वालों को भी गर्मी से राहत नहीं
दिल्ली वालों को आज भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ का भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है, रात में भी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

वहीं, देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, रात में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रात में धुंध छाई रह सकती है।         

बारिश न होने के कारण सूरज की तपिश बढ़ रही है। आने वाले दिनों में दक्षिणी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भी गर्मी बढ़ने वाली है।

गौरतलब है कि लू के कारण 30 मार्च तक महाराष्ट्र में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें