फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई में मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार

मुंबई में मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार

मुंबई के उपनगर चेंबूर में कथित तौर पर दो लोगों ने मूक-बधिर नाबालिग लड़की से बलात्कार...

मुंबई में मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार
Thu, 27 Dec 2012 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के उपनगर चेंबूर में कथित तौर पर दो लोगों ने मूक-बधिर नाबालिग लड़की से बलात्कार किया। पुलिस ने आज बताया कि दोनों आरोपी कल दोपहर इस 15 वर्षीय किशोरी को शौचालय में ले गए और कथित तौर पर उसका बलात्कार किया।
   
उन्होंने बताया कि पीड़िता चेंबूर के एक छोटे इलाके की रहने वाली है। इस संबंध में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
   
हालांकि पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में मुश्किल हो रही है क्योंकि पीड़िता कोई भी जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी उसी इलाके के हो सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें