फोटो गैलरी

Hindi Newsनरेन्द्र मोदी के खिलाफ श्वेता भट्ट कांग्रेस की उम्मीदवार, भाजपा ने की आलोचना

नरेन्द्र मोदी के खिलाफ श्वेता भट्ट कांग्रेस की उम्मीदवार, भाजपा ने की आलोचना

गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भारतीय पुलिस सेवा के निलंबित अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी को उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस की आज कड़ी आलोचना की...

नरेन्द्र मोदी के खिलाफ श्वेता भट्ट कांग्रेस की उम्मीदवार, भाजपा ने की आलोचना
एजेंसीFri, 30 Nov 2012 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भारतीय पुलिस सेवा के निलंबित अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी को उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस की आज कड़ी आलोचना की है।
   
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह बेनकाब हो गई है। पिछले दस साल से वह घृणा प्रचार चला रही है, उसने गुजरात को बदनाम किया। और संजीव भट्ट को बड़े मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
   
उन्होंने कहा कि भटट की पत्नी को गुजरात विधानसभा चुनाव में उतार कर यह अब स्पष्ट हो गया है कि भट्ट के पीछे कौन शक्तियां काम कर रही हैं।
   
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब इस बारे में कोई शक नहीं रह गया है कि पिछले दस साल से भट्ट ने मोदी सरकार के खिलाफ जो मुहिम चलाई उसके पीछे कांग्रेस थी। यह गुजरात के खिलाफ कांग्रेस प्रायोजित मुहिम थी और अब चुनाव में गुजरात की जनता कांग्रेस को इसके लिए अच्छा सबक सिखाएगी।
   
श्वेता ने आज अहमदाबाद में घोषणा की कि वह मणिनगर चुनाव क्षेत्र से मोदी के विरूद्ध कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगीं। उन्होंने कहा, जी हां, मैं मोदी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडूंगी।
   
भट्ट ने उच्चतम न्यायालय में दायर हलफनामें में आरोप लगाया था कि 2002 के दंगों में मोदी सह अपराधी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें