फोटो गैलरी

Hindi Newsमीनू सिंह बनीं नुविया इंडिया की नई प्रबंध निदेशक

मीनू सिंह बनीं नुविया इंडिया की नई प्रबंध निदेशक

परमाणु उर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी नुविया इंडिया ने मीनू सिंह को अपना नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया...

मीनू सिंह बनीं नुविया इंडिया की नई प्रबंध निदेशक
Wed, 26 Dec 2012 02:52 PM
ऐप पर पढ़ें

परमाणु उर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी नुविया इंडिया ने मीनू सिंह को अपना नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। सिंह की नियुक्ति एक जनवरी, 2013 से प्रभावी होगी। इससे पहले वह नुविया इंडिया में परिचालन निदेशक थीं।
   
नुविया इंडिया में मीनू सिंह निवर्तमान प्रबंध निदेशक केनेथ जी़ जैक्सन की जगह लेंगी। जैक्सन 31 दिसंबर, 2012 को कंपनी से सेवानिवत्त हो रहे हैं। हालांकि, वह कंपनी में एक गैऱ़कार्यकारी बोर्ड सदस्य के रूप में तकनीकी परामर्श देते रहेंगे।
   
नुविया इंडिया असैन्य परमाणु कार्यक्रमों में सरकारों, नियामकों, बिजली संयंत्र आपरेटरों और ठेकेदारों को स्वतंत्र सहयोग संबंधी सेवाओं की पेशकश करती है। कंपनी द्वारा निर्माण, अभियांत्रिकी, परमाणु अनुसंधान एवं विकास, डिजाइन, निर्माण, परिचालन, विकिरण रक्षा में सेवाएं प्रदान की गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें