फोटो गैलरी

Hindi Newsइलाज के लिए अमेरिका जाएंगी मनीषा

इलाज के लिए अमेरिका जाएंगी मनीषा

अभिनेत्री मनीषा कोइराला इलाज के लिए जल्द ही अमेरिका जाएंगी। वह पिछले कुछ दिन से बीमार...

इलाज के लिए अमेरिका जाएंगी मनीषा
Sat, 01 Dec 2012 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री मनीषा कोइराला इलाज के लिए जल्द ही अमेरिका जाएंगी। वह पिछले कुछ दिन से बीमार हैं।

तबियत खराब होने के कारण मनीषा पिछले दिनों  मुंबई के जसलोक अस्पताल में तीन के लिए भर्ती हुई थी जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, उनकी हालत ठीक है। आगे इलाज के लिए वह परिवार के साथ अमेरिका जा रही हैं और जल्द ही अच्छी हो जाएंगी। मरीज के निजता के अधिकार का हवाला देते हुए सूत्र ने अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।

28 नवम्बर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें