फोटो गैलरी

Hindi Newsmaha shivaratri kaal sarpa yoga upaay

महाशिवरात्रि पर काल सर्प के ये 5 उपाय बनाएंगे आपके सभी बिगड़े काम

कालसर्प दोष में भगवान शिव की पूजा बहुत अहम मानी जाती है। कहा जाता है कि कालसर्प योग का के सही लाभ लेने के लिए रोज भोले शंकर की पूजा करनी चाहिए। यही नहीं भगवान शिव का रुदाभिषेक कराएं और पूरे विधि

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 04:32 PM

कालसर्प दोष में भगवान शिव की पूजा बहुत अहम मानी जाती है। कहा जाता है कि कालसर्प योग का के सही लाभ लेने के लिए रोज भोले शंकर की पूजा करनी चाहिए। यही नहीं भगवान शिव का रुदाभिषेक कराएं और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा करें। इसके अलावा भगवान शिव के मंदिर में पूजा के लिए जरूरी सामान का दान करना बहुत उत्तम माना जाता है। महाशिवरात्रि पर भी किए गए कुछ उपाय कालसर्प योग को कम कर सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं महाशिवरात्रि पर करने वाले कालसर्प योग के कुछ आसान से उपाय: आगे की स्लाइड में पढ़ें इन उपायों के बारे में: 

महाशिवरात्रि पर काल सर्प के ये 5 उपाय बनाएंगे आपके सभी बिगड़े काम1 / 2

महाशिवरात्रि पर काल सर्प के ये 5 उपाय बनाएंगे आपके सभी बिगड़े काम

महाशिवरात्रि के दिन राहू और केतु के मंत्रों का जाप करें। महाशिवरात्रि पर भोलेशंकर का रुद्राभिषेक करें।

ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि के दिन अपने वजन के बराबर कोयला दान करना चाहिए। 

महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय का जाप करें इससे काल सर्प दोष शांत होता है। यही नहीं श्री महामत्युंजय मंत्र का जाप करने से राहू-केतु का असर भी कम हो जाता है। 

ज्योतिषियों के अनुसार काल सर्प दोष को शांत कराने के लिए भगवान शिव के ऐसे मंदिर में जाना चाहिए जहां पर नाग न हों। ऐसे मंदिर में नाग की प्रतिष्ठा करवानी चाहिए। 

गरुड़ पक्षी की तस्वीर घर में स्थापित करने से काल- सर्प दोष का निवारण होता है, जिसके फलस्वरूप अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

त्र्यम्बकेश्वर में महामृत्युंजय के मंदिर जाकर नाग बली या नारायण बली की पूजा करवाएं। पूजा के बाद भी हर सोमवार शिवजी का अभिषेक करते रहें।

अगर कुंडली में होता है ये योग तो करना पड़ता है संघर्ष, पढ़ें उपाय

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

महाशिवरात्रि पर काल सर्प के ये 5 उपाय बनाएंगे आपके सभी बिगड़े काम2 / 2

महाशिवरात्रि पर काल सर्प के ये 5 उपाय बनाएंगे आपके सभी बिगड़े काम