फोटो गैलरी

Hindi Newsवीडियो: सड़क जाम के मामले में कोर्ट में पेश होने पहुंचे किशोर उपाध्याय

वीडियो: सड़क जाम के मामले में कोर्ट में पेश होने पहुंचे किशोर उपाध्याय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय 2009 में हुए सड़क जाम के एक मुकदमें में वारंट के बाद मंगलवार को पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे। लेकिन सीजेएम के ना होने के कारण उनकी पेशी नहीं हो पाई। अब वे दशहरे के...

वीडियो: सड़क जाम के मामले में कोर्ट में पेश होने पहुंचे किशोर उपाध्याय
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 04 Oct 2016 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय 2009 में हुए सड़क जाम के एक मुकदमें में वारंट के बाद मंगलवार को पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे। लेकिन सीजेएम के ना होने के कारण उनकी पेशी नहीं हो पाई। अब वे दशहरे के बाद कोर्ट में पेश होकर जमानत याचिका दायर करेंगे।

2009 में भाजपा सरकार के दौरान कांग्रेसियों ने विधानसभा घेराव कर वहां जाम लगाया था। बाद में इस मामले में नेहरूकालोनी थाने में किशोर उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का मुकदमा दर्ज किया था। कुछ दिन पहले सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में आरोपी सभी कांग्रेसी नेताओं के वारंट जारी किए थे। जिनमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी शामिल थे। 

मंगलवार को किशोर उपाध्याय सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कोर्ट पहुंचे। लेकिन सीजेएम के मसूरी में कैंप के चलते उनकी कोर्ट में पेशी नहीं हो पायी। उनके साथ गए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि जमानत याचिका दायर करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन सीजेएम के ना होने के कारण पेशी नहीं हो सकी। अब दशहरे के बाद प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कोर्ट में पेश होंगे। कोर्ट जाने के दौरान उनके साथ मुझे कोर्ट से कोई समन या वारंट नहीं मिला-किशोर कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट,लालचंद्र शर्मा , मथुरादत्त जोशी सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

इस दौरान किशोर उपाध्याय ने कहा कि 2009 में जन विरोधी भाजपा सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने विधानसभा घेराव किया था। इसी पर भाजपा सरकार ने हम पर मुकदमे दर्ज करवाए थे। लेकिन कोर्ट में पेशी के लिए मुझे कोर्ट में पेशी के लिए कोई समन या वारंट नहीं मिला। समाचार पत्र और न्यूज चैनलों के माध्यम से मुझे जानकारी मिली तो मैं कोर्ट में पेश होने आ गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें