कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान में 1 जवान शहीद
जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान शनिवार को नियंत्रण रेखा के नजदीक एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,...
जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान शनिवार को नियंत्रण रेखा के नजदीक एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''कुपवाड़ा जिले के केरन इलाके में नियंत्रण रेखा के नजदीक जारी अभियान के दौरान एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल हो गया।''
नियंत्रण रेखा के नजदीक पिछले करीब 20 दिन से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है, जिसमें अब तक छह आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि बड़ी संख्या में सशस्त्र आतंकवादी नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में घुस आए हैं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ अभियान शुरू किया है।