फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय मॉडलों की तारीफ दुनिया करती है ईशा

भारतीय मॉडलों की तारीफ दुनिया करती है: ईशा

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता इस बात से काफी खुश हैं कि भारतीय मॉडलों के अनोखे लुक को दुनियाभर में सराहा जाता...

भारतीय मॉडलों की तारीफ दुनिया करती है: ईशा
Wed, 19 Dec 2012 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता इस बात से काफी खुश हैं कि भारतीय मॉडलों के अनोखे लुक को दुनियाभर में सराहा जाता है।

ईशा फेमिना मिस इंडिया 2007 प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर थीं। फिल्मों में आने से पहले वह मॉडल रह चुकी हैं। साल 2010 में किंगफिशर के स्विमसूट कैलेंडर में ईशा को स्थान मिला था।

ईशा कहती हैं, ''भारत में कमल सिद्धू और लक्ष्मी जैसी खूबसूरत मॉडल हैं। विदेशी कार्यक्रमों में अक्सर भारतीय मॉडलों की मांग होती है। भारतीय मॉडल अपने वास्तविक और अलग लुक के लिए जानी जाती हैं।''

ईशा ने निर्माता महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें