फोटो गैलरी

Hindi Newsinspirational story living happy life mantra

Success मंत्र: लक्ष्य पाना है तो नेगेटिव लोगों के प्रति बहरे हो जाएं

एक मेंढक पेड़ पर चढ़ना चाहता था। हर बार वह यह सोचता और आगे बढ़ जाता। जैसे ही वह आगे बढ़ता उसके आस-पास के बाकि के मेंढक शोर मचाने लगते।  सभी मेंढक जोर से चिल्लाते, रहने दो, तुम नहीं पहुंच सकते।...

Success मंत्र: लक्ष्य पाना है तो नेगेटिव लोगों के प्रति बहरे हो जाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

एक मेंढक पेड़ पर चढ़ना चाहता था। हर बार वह यह सोचता और आगे बढ़ जाता। जैसे ही वह आगे बढ़ता उसके आस-पास के बाकि के मेंढक शोर मचाने लगते। 

सभी मेंढक जोर से चिल्लाते, रहने दो, तुम नहीं पहुंच सकते। ये असंभव है, तुम गिर जाओगे। लेकिन मेंढक तो अपनी धुन में चला जा रहा था। आखिर में वो पेड़ पर चढ़ने में सफल हो गया। 

क्या आप जानते हैं क्यों, क्योंकि वो मेंढक बहरा था। जब सभी मेंढक उसे मना करते तो उस लगता है कि वो सभी मेंढक उसका हौंसला बढ़ा रहे हैं। इसलिए वो अपने लक्ष्य तक पहुंच गया। 

पढ़ें और भी प्रेरक कहानियां

इसलिए अगर आपको अपने लक्ष्य पर पहुंचना है तो नकारात्मक लोगों के प्रति "बहरे" हो जाईये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें