फोटो गैलरी

Hindi Newsशकरकंद से त्चचा में आता है निखार दूर होती हैं झुर्रियां

शकरकंद से त्चचा में आता है निखार दूर होती हैं झुर्रियां

शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है, और इसमें ऊर्जा का खजाना होता है। अक्सर लोग इसे आलू से जोड़कर देखते हैं लेकिन पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। आयुर्वेद के

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 01:52 PM

शकरकंद खाने के फायदे
-शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्स आदि होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसको खाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है।

- शकरकंद डायट्री फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। शकरकन्द खाने में मीठा होता है। इसके सेवन से खून बढ़ता है, शरीर मोटा होता है। नारंगी रंग के शकरकंद में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है।

-यह उच्च मात्रा वाला स्टार्च फूड है, जिसके 100 ग्राम में 90 कैलोरीज होती है। शकरकंद खाने में मीठा होता है, इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोगों और सम्पूर्ण तौर पर मृत्युकारक जोखिम कम होते हैं। यह आरोग्यवर्धक तथा ऊर्जावर्धक होता है, पर वजन को कम करने में मददगार होता है।

-अगर आपको का ब्लड शुगर लेवल कुछ भी खाने से तुरंत ही बढ़ जाता है तो, शकरकंद खाना ज्यादा अच्छा होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर हमेशा नियंत्रित रहता है और इंसुलिन को बढ़ने नहीं देता।

-शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। वहीं, सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते है।

- शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है। अगर इस अमीनो एसिड की मात्रा बढ़ने पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

- शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है। यह विटामिन दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ और मजबूती के लिए आवश्यक होता है। शकरकंद विटामिन ए का बहुत अच्छा माध्यम है। इसके सेवन से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन ए की पूर्ति हो जाती है।

-शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

-शकरकंद पोटैशियम का एक बहुत अच्छा माध्यम है। यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

पढ़े हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां 

शकरकंद से त्चचा में आता है निखार दूर होती हैं झुर्रियां2 / 2

शकरकंद से त्चचा में आता है निखार दूर होती हैं झुर्रियां