फोटो गैलरी

Hindi Newsसपने में मां से क्या बोले 6 दिनों तक बर्फ में दबे हनामनथप्पा

सपने में मां से क्या बोले 6 दिनों तक बर्फ में दबे हनामनथप्पा

सियाचिन हिमनद में हुए हिमस्खलन में भारी बर्फ के नीचे दफन होने के 6 दिन बाद चमत्कारिक रूप से जीवित निकले लांस नायक हनामनथप्‍पा की मां ने मंगलवार को कहा कि उनका बेटा सपने में आया था। उसने घर वापस...

सपने में मां से क्या बोले 6 दिनों तक बर्फ में दबे हनामनथप्पा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 Feb 2016 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

सियाचिन हिमनद में हुए हिमस्खलन में भारी बर्फ के नीचे दफन होने के 6 दिन बाद चमत्कारिक रूप से जीवित निकले लांस नायक हनामनथप्‍पा की मां ने मंगलवार को कहा कि उनका बेटा सपने में आया था। उसने घर वापस आने को कहा है।

वहीं हनामनथप्पा की पत्नी उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंदिर गईं। उन्होंने कहा कि वह काफी खुश हैं, वह उनके पास जाना चाहती हैं और उनको देखना चाहती हैं, उनसे मिलना चाहती हैं।

हनामनथप्पा का परिवार कर्नाटक के धारवाड़ में रहता है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि सियाचिन स्थित सेना के आधार शिविर से लांस नायक हनामनथप्पा को दिल्‍ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी और सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।  

पाकिस्तान से सटे नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास 19,600 फुट की उंचाई पर स्थित चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के बाद मूल रूप से कर्नाटक के निवासी थप्‍पा छह दिन तक 25 फुट मोटी बर्फ के नीचे दफन थे। उन्हें सोमवार को बाहर निकाला गया। यहां पर तापमान शून्य से 45 डिग्री नीचे था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें