फोटो गैलरी

Hindi Newsपीड़िता की हालत चिंताजनक, पर स्थिर: चिकित्सक

पीड़िता की हालत चिंताजनक, पर स्थिर: चिकित्सक

सामूहिक बलात्कार का शिकार बनी 23 वर्षीय पीड़िता की हालत आज एक छोटे ऑपरेशन के बाद गंभीर हो गई, पर अभी स्थिर बनी हुई है। चिकित्सक फिलहाल उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुये...

पीड़िता की हालत चिंताजनक, पर स्थिर: चिकित्सक
Mon, 24 Dec 2012 02:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सामूहिक बलात्कार का शिकार बनी 23 वर्षीय पीड़िता की हालत आज एक छोटे ऑपरेशन के बाद गंभीर हो गई, पर अभी स्थिर बनी हुई है। चिकित्सक फिलहाल उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुये हैं।
   
सफदरजंग अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर लेकिन चिंताजनक है। वह वेंटिलेटर पर बनी हुयी है। कल उसका परीक्षण हुआ जिसमें सामने आया कि उसके शरीर में तरल पदार्थ जमा हा रहा हैं इसके बाद उसका एक छोटा सा ऑपरेशन किया गया।
   
पीड़िता के रक्त में प्लेटलेट की संख्या शनिवार से घट-बढ़ रही है। आखिरी परीक्षण तक संख्या 19 हजार तक थी। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में यह एक लाख 50 हजार से साढ़े चार लाख तक होती है।
   
चिकित्सकों ने कहा कि सेप्सिस जैसे रक्त संक्रमण के कारण अंग काम करना बंद कर सकते है जोकि चिंता का विषय है। चिकित्सकों ने यह जानकारी भी दी कि पीड़िता के शरीर में बिलीएबिन तत्व की मात्रा 6.3 तक पहुंच गयी है।
   
उसे चार बोतल प्लेटलेट युक्त प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था। चिकित्सकों ने बताया कि पीड़िता को तेज बुखार भी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें