फोटो गैलरी

Hindi Newsघरेलू विवाद में महिला ने बच्चे के साथ उठाया खौफनाक कदम

घरेलू विवाद में महिला ने बच्चे के साथ उठाया खौफनाक कदम

मायके जाने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने बच्चे साथ उठाया ऐसा खौफनाक कदम  कि इसके चलते वो जा पहुंची मौत के मुहाने पर। दरअसल पति से विवाद हुआ तो महिला ने बेटे के साथ खुद को आग लगा लिया।...

घरेलू विवाद में महिला ने बच्चे के साथ उठाया खौफनाक कदम
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Sep 2016 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

मायके जाने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने बच्चे साथ उठाया ऐसा खौफनाक कदम  कि इसके चलते वो जा पहुंची मौत के मुहाने पर। दरअसल पति से विवाद हुआ तो महिला ने बेटे के साथ खुद को आग लगा लिया। आग लगाने से महिला 90 प्रतिशत तक झुलस गई है, वहीं पांच वर्षीय मासूम भी बुरी तरह जख्मी हो गया। 

मामला माणिकपुर ओपी क्षेत्र के पश्चिमी सलेमपुर पंचायत के सलेमपुर गांव स्थित चंद्रवंशी टोला में गुरुवार की देर रात से शुक्रवार की अहले सुबह के बीच का है। मुन्ना राम की 35 वर्षीया पत्नी फुदनी देवी ने 5 साल मासूम बेटे कन्हैया और खुद पर केरोसीन छिड़क आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बुरी तरह से झुलसे दोनों को गंभीर अवस्था में शुक्रवार की सुबह करीब 08:30 बजे स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां से पहले लखीसराय सदर अस्पताल और फिर वहां से पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

सूर्यगढ़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार और उसका प्राथमिक इलाज कर चुके डॉ. धीरेन्द प्रसाद सिंह के अनुसार महिला के 90 प्रतिशत झुलस जाने के कारण बचने की संभावना कम है, जबकि उसका बेटा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। 

 

स्टोव से झुलसने की भी चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार महिला ने केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली थी, जबकि दूसरी चर्चा स्टोव से झुलसने की भी है। सूर्यगढ़ा पीएचसी में चर्चा थी कि खाने बनाने के क्रम में महिला झुलस कर बुरी तरह जख्मी हो गयी। उसके साथ उसका बेटा कन्हैया भी जख्मी हो गया। अस्पताल में महिला ने ऐसा ही कहा है, लेकिन चर्चा यह भी है कि पुलिस के लफड़े से बचने और सामाजिक लाज के चलते उसने ऐसा बयान दिया है। हालांकि इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। इस संबंध में माणिकपुर ओपी पुलिस को मोबाइल से जानकारी मांगी गई तो कोई सूचना नहीं दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें