फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: सर्दियों के मौसम की पहली बारिश से भीगा दिल्ली-एनसीआर

VIDEO: सर्दियों के मौसम की पहली बारिश से भीगा दिल्ली-एनसीआर

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह हल्की बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। बारिश और बदले...

VIDEO: सर्दियों के मौसम की पहली बारिश से भीगा दिल्ली-एनसीआर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Jan 2017 02:28 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह हल्की बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। बारिश और बदले मौसम की वजह से 70 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई व 16 ट्रेनों के समय फेरबदल किया गया और सात ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई जिससे ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश से बदला मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश हुयी और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने आज दिन में बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। निजी एजेंसी स्काईमेट ने आज हुई बारिश को सर्दियों में होने वाली बारिश का पहला हिस्सा बताया है। एजेंसी ने आज दिन में एक-दो बार और बारिश होने का अनुमान जताया है।

 

एजेंसी ने कहा, मौसम रविवार तक साफ होने की संभावना है, लेकिन आसमान में बादल छाये रहेंगे। सोमवार तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवायें फिर से चलने लगेंगी। स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रकार से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि अगले सप्ताह की शुरआत में जबर्दस्त ठंड उत्तर भारत के लगभग पूरे मैदानी इलाके को अपनी चपेट में ले सकती है। इस दौरान यहां का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे कम रहने की संभावना है। 

कश्मीर घाटी में बर्फबारी से जनजीवन थमा

कश्मीर घाटी में मध्यम से भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को जनजीवन थम गया है। श्रीनगर अंतरार्ष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर आने वाली सभी उड़ानों को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा घाटी का देश के शेष हिस्सों से सड़क और हवाई संपर्क टूट गया है। घाटी में बिजली के खंभों के उखड़ने और बिजली आपूर्ति ग्रिड में व्यवधान के कारण बिजली आपूर्ति भी बंद रही।

बर्फ को हटाने में प्रशासन की नाकामी के कारण घाटी के सभी 1० जिलों में कई वाहन फंसे रह गए। हालांकि गुलमर्ग, सोनमर्ग, पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला और अन्य ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण पांच महीने के शुष्क मौसम से जूझ रहे स्थानीय नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल गए। पिछले 12 घंटे में सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम में चार फीट बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर में एक फीट बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में मौसम में सुधार की संभावना जताई है।


बिहार में सुबह कोहरा छाया, ठंड बढ़ी

बिहार की राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा तथा चल रही पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर रह गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर में धूप निकलने की संभावना है, परंतु उसमंे तपिश कम रहेगी। विभाग ने पूवार्नुमन में कहा है कि रविवार को मौसम साफ होने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, भागलपुर का 10.6 डिग्री, गया का 9.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी में बूंदाबांदी के आसार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  व आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को उप्र के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उप्र में बूंदाबांदी की स्थिति बन रही है। अगले एक-दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। 

गुप्ता के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपर दो विक्षोभ केंद्र बने हुए हैं। पाकिस्तान में मौजूद विक्षोभ दो दिन में कश्मीर पहुंचेगा। यह ज्यादा प्रभावी है। ऐेसे में पहाड़ों पर और बर्फबारी होगी। इससे सदीर् और गलन दोनों में इजाफा होगा। इसका असर एक सप्ताह के भीतर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें