फोटो गैलरी

Hindi Newsसामूहिक बलात्कार मामले में दो लोग और गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार मामले में दो लोग और गिरफ्तार

दिल्ली में चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या चार हो गई। दो लोगों...

सामूहिक बलात्कार मामले में दो लोग और गिरफ्तार
एजेंसीTue, 18 Dec 2012 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या चार हो गई। दो लोगों को कल गिरफ्तार किया गया था।
    
इस मामले को लेकर जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने वसंत विहार थाने के सामने प्रदर्शन किया। पैरा मेडिकल छात्रा के साथ चार लोगों ने बस में बलात्कार किया था और उसे एवं उसके एक साथी की बुरी तरह की पिटाई कर वाहन से बाहर फेंक दिया था।
    
पुलिस के अनुसार कल बस के चालक राम सिंह और उसके भाई योगेश को गिरफ्तार किया गया। योगेश बस चला रहा था, जबकि राम सिंह ने दो अन्य के साथ मिलकर लड़की के साथ बलात्कार किया।
    
लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है और वह सफदरजंग अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज पर बस से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस ने उसका पता लगाया। जांच अधिकारियों ने पीडिम्तों के मोबाइल फोन पर संदेश भी भेजे जिसे हमलावरों ने छीन लिया था।
    
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक फोन चालू था और इससे उन तक पहुंचने में मदद मिली। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने लोहे की उस छड़ को भी बरामद कर लिया है जिससे लड़की और एवं उसके साथी की पिटाई की गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें