फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तराखंड में बहुमत से आएगी कांग्रेस की सरकार: किशोर

उत्तराखंड में बहुमत से आएगी कांग्रेस की सरकार: किशोर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधान सभा चुनाव के टिकट के लिए सर्वे कराया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों से रिपोर्ट आ चुकी है। विस चुनाव को देखते हुए सभी तैयारियां कराई जा रही हैं।...

उत्तराखंड में बहुमत से आएगी कांग्रेस की सरकार: किशोर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Sep 2016 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधान सभा चुनाव के टिकट के लिए सर्वे कराया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों से रिपोर्ट आ चुकी है। विस चुनाव को देखते हुए सभी तैयारियां कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर को हरिद्वार सम्मेलन में भाजपा से हिसाब मांगा जायेगा। शुक्रवार को देहरादून से काशीपुर जाते समय कांग्रेस कार्यालय पर रुके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने यह जानकारी दी।

गांवों में संगठन का गठन

पत्रकारों से रूबरू हुए उपाध्याय ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस हर व्यक्ति के पास जाना चाहती है। इसको देखते हुए मतदान, बाजार, ग्रामीण कांग्रेस का गठन किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर गठन होना बाकी है। वहां पर सर्वे कराकर संगठन खड़ा किया जायेगा। उपाध्याय ने कहा कि 2017 के चुनाव में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी। 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष इख्तियार बब्लू, गजेन्द्र सिंह, सरदार महेंद्र,डा़ एमपी सिंह, वरूण चौधरी,आदेश चौहान, बलवीर सिंह, डा.यूनूस चौधरी, रवि डोगरा, अरूण चौहान, सुल्तान भारती, जाकिर हुसैन, हकीम जफर, एजाज अंसारी, रंजीत बेहगल, गुलफाम, आसिफ रजा, नईम अहमद, हीरा सिंह, देवन्द्र सिंह, हाजी हमीद आदि मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें