फोटो गैलरी

Hindi Newsमोढवाडिया ने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा

मोढवाडिया ने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने गुरुवार को विधानसभा चुनावों में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे...

मोढवाडिया ने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा
Thu, 20 Dec 2012 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने गुरुवार को विधानसभा चुनावों में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया।

पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले मोढवाडिया को भाजपा प्रत्याशी बाबू बोखारिया ने 17146 मतों से पराजित किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।

दोषी ने कहा कि मोढवाडिया ने भाजपा की जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें