फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिलाओं को दस साल पहले बूढ़ा बना रहा कंप्यूटर

महिलाओं को दस साल पहले बूढ़ा बना रहा कंप्यूटर

कंप्यूटर आज हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। घर हो या दफ्तर हर जगह किसी न किसी रूप यह उपकरण मौजूद है। मगर इसका हमारे जीवन में अत्यधिक दखल महिलाओं को कम से कम दस साल पहले बूढ़ा बना रहा है। लंदन के...

महिलाओं को दस साल पहले बूढ़ा बना रहा कंप्यूटर
एजेंसीThu, 13 Apr 2017 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

कंप्यूटर आज हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। घर हो या दफ्तर हर जगह किसी न किसी रूप यह उपकरण मौजूद है। मगर इसका हमारे जीवन में अत्यधिक दखल महिलाओं को कम से कम दस साल पहले बूढ़ा बना रहा है। लंदन के इंपीरियल कॉलेज एनएचएस ट्रस्ट में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉक्टर नाविद जलाली का कहना है कि घंटों कंप्यूटर या मोबाइल फोन की स्क्रीन के संपर्क में रहने से महिलाओं पर खराब असर पड़ रहा है।

डॉक्टर जलाली की मानें तो कंप्यूटर और मोबाइल फोन के कारण 25 साल की उम्र की महिलाओं में काफी गहरी झुर्रियों आ रही हैं। उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों में इस उम्र में बोटॉक्ट की मांग करने वाली महिलाओं की संख्या में चार गुना इजाफा हुआ है।

डॉ. जलाली का कहना है कि कंप्यूटर पर जब आप काम में डूबे होते हैं, तो सर्वाधिक दबाव आपके माथे और आंखों के आसपास होता है। इसके कारण इन जगहों पर अधिक गहरी झुर्रियां पड़ रही हैं। डॉ. जलाली तो इन्हें व्यग्रता की लकीरें करार देते हैं। 
महिलाओं को अचानक गर्मी लगना दिल की बीमारी का संकेत तो नहीं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें