फोटो गैलरी

Hindi Newsगिरिजाघर जाना सेहत के लिए फायदेमंद

गिरिजाघर जाना सेहत के लिए फायदेमंद

गिरिजाघर जाना न सिर्फ इंसान की आत्मा, बल्कि उसके शरीर के लिए भी अच्छा होता है। यह जानकारी नॉर्वे के शोधकर्ताओं के अध्ययन से सामने आई...

गिरिजाघर जाना सेहत के लिए फायदेमंद
Fri, 07 Dec 2012 12:31 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरिजाघर जाना न सिर्फ इंसान की आत्मा, बल्कि उसके शरीर के लिए भी अच्छा होता है। यह जानकारी नॉर्वे के शोधकर्ताओं के अध्ययन से सामने आई है।

समाचार एजेंसी आरआई नवोस्ती के मुताबिक सिकेह्युसेट इनेलैंडेट स्थित 'स्कूल ऑफ थियोलोजी एंड रिलिजियस साइकोलोजी सेंटर' द्वारा कराए गए इस अध्ययन में यह कहा गया है कि धार्मिक कार्य हमारे रक्तचाप को कम करता है और जैसे-जैसे धार्मिक क्रियाकलाप बढ़ते हैं, रक्तचाप का स्तर घटता जाता है।

इस अध्ययन के परिणाम अमेरिका में किए गए अन्य अध्ययन जैसे ही हैं। हालांकि, अभी अन्य धार्मिक स्थलों के ऊपर इस तरह के अध्ययन किया जाना बाकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें